16 Aug

सीएम योगी बोले- कोरोना काल में भी भव्यता और दिव्यता का संदेश दे रहा वृंदावन कुंभ

वृंदावन कुंभ/वैष्णव बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के बीच इस आयोजन को कराना एक चुनौती थी, लेकिन यहां के अधिकारियों ने साधु संतों के साथ मिलकर एक कार्ययोजना बनाई और कुंभ के स्वरूप में भव्यता और दिव्यता का संदेश इस कोरोना काल में भी दे रहे हैं।

रविवार को कुंभ स्थल पर आयोजित सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैष्णव कुंभ का जब प्रस्ताव आया था, तब कोरोना वैश्विक महामारी चल रही थी उस समय सोच रहा था कि हम पर्व और त्योहार कैसे मनाएंगे। मानव जीवन को बचाना है इसको लेकर मन-मस्तिष्क में द्वंद्व चल रहा था। हम आभारी हैं पीएम नरेंद्र मोदी के, जिनके नेतृत्व में कोरोना महामारी की लड़ाई को हम ने जीता। प्रयागराज कुंभ को दुनिया में एक बड़ी घटना के रूप में देखा जाता था, इसे एक विशिष्ट आयोजन के रूप में नहीं माना। इसके लिए पहले की सरकारों में वहां गंदगी, अव्यवस्था और असुरक्षा थी, लेकिन प्रयागराज कुंभ ने 2019 के बाद कुछ मानक तय किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पुरानी परंपराओं को छोड़ दो, नए सिरे से कुछ मानक तय होने चाहिए। यही कारण है कि हमारी टीम ने नए मानक बनाए और कुंभ ने सुव्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा का ऐसा मानक तक किया कि यूनोस्को को भी कहना पड़ा कि प्रयागराज कुंभ मानवता की जीवंत सांस्कृतिक धरोहर है। ब्रज का तो कहना ही क्या, ब्रज की तो 5 हजार वर्ष पुरानी समृद्ध परंपरा है। ऐसी सांस्कृतिक विरासत तो किसी के पास नहीं है। हमें इस सांस्कृति विरासत पर गौरव होनी चाहिए। यह इस धरती की कृपा है कि हमें सेवा का अवसर मिला है।

प्रदेश सरकार ने गोवंश के संरक्षण व संवर्धन के लिए कुछ विशिष्ट योजनाएं चलाई हैं। जब तक गो सेवा का कार्य ब्रज क्षेत्र में होता रहेगा तब तक ब्रज क्षेत्र धूमधाम से परिपूर्ण होता रहेगा। ब्रज की पहचान बननी चाहिए गो सेवा, क्यूंकि ब्रज में बहुत अच्छी गो सेवा होती है। यमुना जी की निर्मलता को लेकर के जमुना जी के साथ हम सब की, पूर्वजों की, भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियां जुड़ी हुई है। यमुना नदी की निर्मलता के लिए हम सबको कार्य करना है। कानपुर में करोड़ों लीटर सीवर कानपुर में गंगा के अंदर गिरता था, लेकिन नमामि गंगे परियोजना में ऐसे प्रबंध किए कि एक भी लीटर सीवर नहीं गिरता।

दिल्ली के अंदर दिल्ली की सरकार यमुना जी को शुद्ध कर लें। स्नान करने लायक यमुना जी को बना दें बाकी की जिम्मेदारी हमारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी ब्रज क्षेत्र बोलेगा वही कार्य हम सब करके दिखाएंगे। कोई व्यक्ति बेरोजगार न रहे, इसके लिए भी सरकार कार्य कर रही है। बड़ी पवित्रता के साथ यहां की स्वच्छता, सुरक्षा, व्यवस्था का कार्य करें प्रशासन, किसी भी प्रकार का कोई समझौता न करें। ब्रज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का कार्य करते रहेंगे। सीएम ने सांसद हेमामालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और ऊर्जामंत्री के प्रयासों की भी सराहना की। वृंदावन कुंभ की बधाई देखकर राधे-राधे के साथ योगी आदित्यनाथ ने 18 मिनट लंबा अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री यमुना आरती के लिए देवराहा घाट पर पहुंचे।

Vision Bridge International || Bridging the vision into reality

About Us.

The fastest way to grow your business with the leader in Research and Analysis.

Easy To Use.

Affordable sevices with best world class team

Testimonials our clients

“We win more business, not because of pitching but because clients say, 'We like the work you're doing'.”

© 2018 VisionBrigdeInternational. All Rights Reserved. Designed By TheVerticalMedia

Enquiry Now x